Home Haryana कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘अमृत काल’ बजट

कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘अमृत काल’ बजट

182
0

कैथल (अंकुर कपूर): कैथल के कपिल कमल बीजेपी जिला कार्यालय में कुरुक्षेत्र सासदं नायब सैनी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। नायब सैनी ने केंद्रीय बजट को ‘अमृत काल’ बजट बताया और वित्त मंत्री निर्मला सीताराम ने अगले 25 साल के लिए देश का विकास का रोडमैप तैयार किया, जिसे देश में खुशाली समृद्धि और विकास के रास्ते पर अग्रसर होता हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश अपने अटूट पहचान बनाएगा।

वित्त मंत्री ने किसान, मजदूर, व्यापारी महिला व देश के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हुए विभागों को बजट में जहां देकर बराबर का सम्मान देने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री ने ने नारा दिया था सबका साथ सबका विकास उसी के आधार पर आज केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया रेलवे के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे लाइनों का जाल बिछाना, स्टेशनों पर नई तकनीक को उसे भारतीय रेल को जोड़ना रेलवे को एक नया गति देने का काम इस बजट ने किया है।

देश के किसान को प्रकृति खेती से जोड़कर उसके लिए विस्तृत बजट देकर अन्नदाता के लिए सौगात है। वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करते हुए नई नौकरियां और रोजगार सृजित करना अमृत काल बजट का उदाहरण है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सफल पारु तैयार करना महिलाओं के लिए फायदेमंद है। यह बजट हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रहा है सरकार की प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंच रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here