अंबाला (अंकुर कपूर): ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन द्वारा 18 दिसंबर को अंबाला शहर के करण पैलेस में ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर समाजसेवी संजीव शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष तथा डा.संजय शर्मा मीडिया प्रमुख भाजपा हरियाणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन द्वारा ब्राह्मण समुदाय के जो बच्चे बोर्ड, यूनिवर्सिटी तथा खेलों में श्रेष्ठ स्थान पर रहे हैं तथा ब्राह्मण समुदाय से जिन व्यक्तियों ने राष्ट्रपति राज्यपाल से अवार्ड लिया है, जो वर्तमान में जिला अंबाला में ब्राह्मण समुदाय से मेयर, एमसी, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच निर्वाचित हुए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
शाहरुख खान के फिल्म में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के कपड़ों में फिल्माए गए गाने का पूरे देश में विरोध हो रहा है। ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन ने भी इसका विरोध करने की बात कही है। उनका कहना है कि ये बहुत ही निंदनीय घटना है और 18 तारीख के प्रोग्राम के बाद हम रणनीति तय करेंगे, जो भी संगठन का फैसला होगा उसके अनुसार ही हम काम करेंगे और प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म एक शहनशील समाज है इसके कारण लोग हिन्दू धर्म पर टिप्पणियां करते रहते हैं।







