29 अक्टूबर, यमुनानगर —जगाधरी बरतन बाजार इन दिनों दूसरे राज्यों से आ रहे ग्राहकों से गुलजार हो रहा है। क्योंकि यहां का बर्तन काफी लोकप्रिय है और दूसरे राजू के मुकाबले यहां बर्तन भी काफी सस्ता मिलता है। दूसरा कांड यह भी है कि जगाधरी में बर्तन बनाने की सैकड़ो फैक्ट्री भी मौजूद है। आज धनतेरस का दिन है और ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। जगाधरी का बर्तन बाजार आज ग्राहकों की चहलकदमी से गुलजार हो चुका है।
दुकानदार बोले- इस बार है फैंसी आइटम की भरमार
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने को शुभ माना जाता है। जगाधरी के बर्तन बाजार में ना सिर्फ लोकल ग्राहक आए हैं बल्कि उत्तराखंड हिमाचल और यूपी से आ रहे है। हिमाचल से आए ग्राहकों ने बताया कि हम हर साल की तरह इस बार भी जगाधरी के बर्तन बाजार में बर्तन लेने के लिए आए हैं। जगाधरी और पोटा साहिब के बर्तन में काफी अंतर है और यहां पर जो बर्तन सस्ता मिलता है वह वहां महंगा मिलता है। यही वजह है की अच्छी क्वालिटी और कम कीमत पर बर्तन लेने के लिए हम यहां पहुंचते हैं। एक ग्राहक मीना देवी ने कहा कि धनतेरस पर नए बर्तनों को काफी शुभ माना जाता है। मैं हर साल बर्तन खरीदता हूं चाहे बर्तन छोटा ही क्यों ना लेना पड़े। इसके अलावा दुकानदार गगन ने बताया कि इस साल फैंसी बर्तन की ज्यादा डिमांड है। लोग फांसी बर्तनों को ज्यादा पसंद भी करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे राज्यों से भी ग्राहक कई साल से जगाधरी के बर्तन बाजार में बर्तन खरीदने के लिए आते हैं।