अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला कैंट की ग्वाल मंडी में डेयरी की आड़ में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने भीम यादव समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस को लगातार ये शिकायत मिल रही थी कि अंबाला कैंट की मंडी में अवैध रूप से सिलेंडर मे गैस भरने का काम हो रहा है जिसको लेकर एक टीम गठित की गई। वहां पर छापा मारकर मौके से पुलिस ने एक गाड़ी भी कब्जे में लेकर 4 लोगों को हिरासत में लिया।
मौके पर टीम ने सिलेंडर में गैस भरने के लिए इस्तेमाल होने वाली 13 नोजल सहित सील भी बरामद की। बता दें कि अंबाला सिटी में भी कई बार गैस की कालाबाजारी पकड़ी जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने 3 दिन पहले ही एचपी कंपनी के 11 सिलेंडर पकड़े थे। वजन करने पर 11 में से सील 4 सिलेंडरों में 500-500 ग्राम गैस कम पाई गई थी।
कैंट SHO नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंडी मे गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी हो यही है जिस पर पुलिस ने पहले भी निगरानी रखी हुई थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा व पूछताछ की जाएगी।







