29 अक्टूबर,फरीदाबाद —-बल्लभगढ़ के साथ-साथ पृथला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर बिल्लौच गांव स्थित एम्स अस्पताल की सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाके के लोगों को दी है.इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीएम का आभार व्यक्त किया है.
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आज देश और प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है जहां एक तरफ धनतेरस भगवान धन्वंतरि की जयंती है तो वही आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं में करोड़ो रूपये की सौगात दी है. जिनमें से हरियाणा प्रदेश को भी करोड़ों रुपए की सौगात मिली है वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने यह भी कहा कि अभी-अभी मैंने पद संभाला है हरियाणा के अंदर थोड़े दिनों के अंदर ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा ताकि हर गरीब को समय पर सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज और दवाइयां मिल सके।।







