Home Ambala धनतेरस में सोने चांदी के दामों में भारी उछाल.. व्यापार...

धनतेरस में सोने चांदी के दामों में भारी उछाल.. व्यापार में बढ़ोतरी की उम्मीद

101
0
अंबाला 29 अक्टूबर —–धनतेरस में  सोना चांदी के दामों में काफी उछाल देखने को मिला है. बावजूद इसके अंबाला के व्यापारी इस बार व्यापार में बढ़ोतरी की उम्मीद लगा रहे है और धनतेरस को लेकर सुनयारों ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार बाजारों में चांदी के तुलसी के पौधे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं वहीं लोगों को लुभाने के लिए व्यापारी कई ऑफर भी निकाल रहे है।
कुछ दिन बाद दिवाली आने वाली है, दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार आता है जिस दिन सोना या चांदी खरीदने की मान्यता है, लेकिन इस बार धनतेरस से पहले ही सोने चांदी के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। अंबाला की बात करे तो अंबाला के बाजारों में रौनक पहले जैसी है लेकिन इस बढ़ती महंगाई के बीच जनता की जेब पर भी भारी असर पड़ रहा है लेकिन धनतेरस को लेकर व्यापारी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और बहुत सी नई चीजें भी इस बार बाजार में आई है। सुनयारों की बात करें तो उनका कहना है कि चांदी के दाम 100000 के पार हो चुके हैं और सोना लगभग 80 हजार के आसपास है ऐसे में त्योहारों को लेकर वह काफी खुश है इस बार धनतेरस के लिए चांदी के लक्ष्मी गणेश जी राम दरबार राम मंदिर शिव परिवार ये सब बनाए गए हैं इसके साथ ही बाजारों में पहली बार चांदी की के तुलसी के पौधे आए हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार पहले की तरह ही धनतेरस होगी और लोग अपने घरों से बाहर निकाल कर खरीददारी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here