कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र से दो बार की सांसद भाजपा नेता कैलाश सैनी ने आज रोहतक में प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र हुड्डा के निवास पर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस मौके पर काफी संख्या में उसके समर्थक भी मौजूद थे। भूपेंद्र हुड्डा ने कैलाश सैनी को पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही है। वहीं कांग्रेस के आला नेताओं के बारे में कहा है कि जल्द ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे हरियाणा में प्रचार करने के लिए आएंगे ।
भाजपा की हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की सरकार को नैतिकता के आधार पर सत्ता छोड़नी चाहिए और जल्द चुनाव कराने चाहिए । उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक इधर से उधर जा रहे हैं,उन्हें लगता है की खरीद फरोकत की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसे रोकने के लिए वह चाहते हैं की सरकार विधानसभा अध्यक्ष जल्द सेशन बुलाए और पार्टियां अपने विधायकों को सेशन में आने के लिए विप जारी करें,इससे पता चल जाएगा की कितने विधायक किसके साथ हैं और खरीदफ़रोकत की संभावनाएं भी रुक जाएगी। भूपेंद्र हुड्डा आज मॉडल टाउन स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा की हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है.कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह नहीं कर रही है बल्कि भारतीय जनता पार्टी ही लोगों को गुमराह कर रही है।







