Home Haryana बड़ी सफलता: ट्रक में पंजाब ले जाए जा रहे मादक पदार्थ की...

बड़ी सफलता: ट्रक में पंजाब ले जाए जा रहे मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़

181
0

पलवल (अकुंर कपूर): हरियाणा के पलवल जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुगगल ने प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। इसी दौरान आज सुबह एवीटी (एंटी व्हीकल थैप) टीम इंचार्ज सत्यवान को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक बंद बॉडी ट्रक में रुई (कॉटन) के बीच भारी मात्रा में मादक पदार्थ भरकर लाया जा रहा है, जोकि कुछ देर में ट्रक मानपुर गांव होते हुए नूंह की तरफ जाएगा और वहां से उसे आगे के लिए रवाना किया जाएगा।

सूचना मिलते ही टीम गठित कर मानपुर गांव के मोड़ पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद एक बंद बॉडी ट्रक आता दिखाई दिया, जिसको काबू कर चालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम शौकीन पुत्र इलियास निवासी पेमाखेड़ा गांव जिला नूंह बताया। चालक शौकीन से कहा कि आपके ट्रक में मादक पदार्थ होने का शक है, जिसकी तलाशी लेनी है। यदि आप अपनी तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष देना चाहो तो दे सकते हो, यह आपका कानूनी अधिकार है। चालक ने अपनी तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष देने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद उस समय नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट गर्ल स्कूल बहीन के प्रिंसीपल शकीर अहमद को सूचित कर मौके पर बुलाया गया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ट्रक की तलाशी ली गई तो उसने रुई (कॉटन) के बीच सफेद रंग के 19 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। सभी कट्टों में गांजा पत्ती भरी हुई थी। इलेक्ट्रिक कांटे पर गांजा पत्ती से भरे सभी कट्टों का वजन कराया गया तो उनका वजन 304 किलोग्राम मिला। उन्होंने बताया कि इस मादक पदार्थ की मार्किट में किमत 50 लाख रुपये है। गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस मादक पदार्थ चेन्नई से लेकर लुधियाना (पंजाब) जा रहा था। इस मादक पदार्थ की तस्करी में उसका एक साथी जुनेद पुत्र उमर मोहम्मद निवासी मोहलका गांव जिला नूंह भी शामिल है। जुनेद फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी शौकीन को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी वह इस काम को कब से कर रहा है और कौन-कौन व्यक्ति इसमें शामिल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here