अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी के लगभग 2000 दुकानदारों को गृह मंत्री अनिल विज की कोशिशों के बाद से नगर परिषद की दुकानों पर मालिकाना हक मिलने जा रहा है। जिस पर विज ने कहा कि अगर दुकानदार एक ही नक्शे पर दुकान बनाएंगे तो बाजार सुंदर दिखेगा। वहीं दूसरी तरफ 100 गज से अधिक में बनी दुकानों के निगम के किराएदार भी मालिकाना हक की मांग लेकर विज के समक्ष पहुंचे।
ज्यादा जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि अनिल विज से मांग करते हैं कि कंटोनमेंट बोर्ड की दुकानें भी फ्री होल्ड करवानी चाहिए। हर 5 साल बाद लीज रीनयु होती है। उन्होंने कहा कि पहली प्रिऑरिटी दुकानदारों को ही मिलनी चाहिए। विज ने बोलते हुए कहा कि लगभग 2000 दुकानदारों को मालिकाना हक मिला है। उन्होंने कहा अगर दुकानदार एक ही डिजाइन की दुकान बनाते हैं। एक ही डिजाइन में दुकान का नाम रखते हैं तो बाजार बहुत अच्छा लगेगा। इसके लिए नक्शा भी पास कर दिया जाएगा।







