Home Haryana International Yoga Day: CM खट्टर पानीपत में 9वें योग दिवस कार्यक्रम में...

International Yoga Day: CM खट्टर पानीपत में 9वें योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

191
0

पानीपत (एकता): पानीपत में 9वें योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पानीपत पहुंचे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के चलते पुलिस ने सख्त प्रबंध किए हुए थे। धारा 144 लागू रही।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों के साथ मिलकर करीब 1 घंटा योगा किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने लोगों को कहा, ‘2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली। उन्होंने कहा कि शरीर को कैसे साध कर रखा जाए, विचारों में किस प्रकार से सात्विकता आए, बुद्धि कैसे तेज हो, इन सबको मिलाकर योग बना है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here