कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमसी) के आह्वान पर आज सरकारी अस्पताल के चिकित्सक दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर हैं। इन दो घंटे तक चिकित्सक कोई ओपीडी नहीं करेंगे. एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 25 जुलाई तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह 26 जुलाई से सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर देंगे। अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं व पोस्टमार्टम समेत सभी आपातकाल सेवाएं बंद रहीं।
मांगे न मानने पर 26 से अनिश्चितकालीन तक बढ़ सकती है हड़ताल
बता दें कि जिले में करीब 70 चिकित्सकों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रोष जताते हुए सभी डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल पर रहे। हालांकि कुछ डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी नजर आई, उससे भी बड़ी राहत की बात ये रही कि इमरजेंसी मरीजों की स्वास्थ्य जांच रही और पोस्टमार्टम कार्य जारी रहे।गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पहले ही जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से मरीजों का आवागमन शुरू हो जाता है। ऐसे में आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ही डॉक्टर के हड़ताल पर होने के कारण सैकड़ो की संख्या में पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 26 जुलाई से यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ सकती है।







