Home Haryana हरियाणा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर डॉ रघुबीर सिंह कादियान ने विधायकों को...

हरियाणा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर डॉ रघुबीर सिंह कादियान ने विधायकों को दिलाई शपथ

172
0
हरियाणा, 25 अक्टूबर –हरियाणा की 15वीं विधानसभा के पहले सत्र के प्रथम दिन कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादियान ने बतौर प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित 90 विधायकों को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई।
 सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्रियों  अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह,  महीपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ अरविंद शर्मा,  श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी और कुमारी आरती सिंह राव ने भी हरियाणा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। तत्पश्चात राज्य मंत्री राजेश नागर, गौरव गौतम सहित अन्य सभी विधायकों ने भी विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए विधायक हरविंदर कल्याण  के नाम का प्रस्ताव रखा। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से विधायक हरविंदर कल्याण विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए विधायक डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक घनश्याम दास ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से विधायक डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, महीपाल ढांडा, रणबीर गंगवा,  कृष्ण कुमार बेदी और विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादियान सहित अन्य सभी सदस्यों ने  हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष तथा डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा को उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here