फरीदाबाद, 23 अक्टूबर – भाजपा के विधायक मूलचंद शर्मा ने तीसरी बार सरकार बनने के बाद बल्लभगढ़ के लघु सचिवालय में तमाम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि जो काम पहले चल रहे थे, उसी प्रकार से गति से कम बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कराए जाएंगे. तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी. वहीं मूलचंद शर्मा ने यह भी कहा कि जो काम पहले शुरू कराए गए थे, पहले उनका पूरा कराया जाएगा और आने वाले समय में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे.वहीं बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सफाई और पेचवर्क के काम को भी मुख्य बिंदु रखते हुए काम करने का आदेश दिया।







