पलवल, 23 अक्टूबर – पृथला से कांग्रेस के विधायक रघुवीर तेवतिया ने प्रेस वार्ता कर पराली जलाने वाले किसानों की फसलों को न खरीदने का विरोध किया है. उन्होंने कहा की यह किसान विरोधी सरकार है. किसानों के मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे क्योंकि ज़ब सरकार पराली नहीं खरीदती है तो फिर मजबूरन किसान पराली जलाते हैँ उन्हें अगली फ़सल भी तैयार करनी पड़ती है.
कांग्रेस के विधायक रघुवीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद -बीज भी नहीं दे पा रही है.जिससे किसान परेशान हैं मजबूरन किसानों को ब्लैक में ज्यादा क़ीमत देकर खाद- बीज खरीदना पड़ रहा है. खाद की कालाबाजारी जारी है. सरकार बनते ही किसानों को परेशान किया जा रहा है. पराली खरीदने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन पराली की खरीद नहीं होने पर मजबूरन किसान पराली जलाते हैं और सरकार द्वारा उनकी फसलों की खरीद रोकना बिलकुल गलत है.







