Home Haryana हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके किए गए...

हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके किए गए महसूस, जींद में मकान में आई दरार

216
0

अंबाला (एकता): हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली एनसीआर सहित भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 आंकी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह झटके मंगलवार रात करीब 10:17 पर महसूस किए गए। झटकों से पूरा भारत कांप उठा। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पानीपत, सिरसा, करनला, झज्जर बहादुरगढ़, जींद, नारनौल-महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, नूंह, गुरुग्राम, पलवल, पंचकूला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, यमुनानगर, कैथल, चरखी दादरी, सोनीपत, रेवाड़ी सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

कईं लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर भूकंप का अपडेट डाला। लेकिन कहीं से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जींद के एक घर में दरार आ गई। वहीं घरों जब अपने घरों में बैठे हुए थे तो सोफे, पंखे, बैड कई चीजें तेजी से हिलने लगी। बता दें कि ये झटके लोगों ने पहली बार इतनी तेज महसूस किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here