भिवानी (अंकुर कपूर): हरियाणा में इंदौर से भिवानी चिड़िया घर सिम्बा नाम का शेर पहुंचा है। बता दें कि भिवानी वन विभाग की वाइल्ड लाइफ शाखा की हिसार रेंज के तहत आने वाले चिड़ियाघर में नए साल 2023 में सिम्बा नाम का शेर इंदौर से लाया गया, जोकि भिवानी ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से चिड़ियाघर भ्रमण करने आए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही चिड़ियाघर में शेर प्रजाति की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
बताया जा रहा है कि पहले शिवा नाम के शेर को भिवानी लाया गया था, लेकिन कुछ कारणों के चलते उसका ट्रांसफर इंदौर किया गया तो सिम्बा को भिवानी चिड़ियाघर में लाया गया। वह यहां ठीक से घुल मिल नहीं पा रहा है। इसलिए उसको अन्य शेरों से अलग रखा गया है। लेकिन अगले माह से पब्लिक तीनों शेरों को एक साथ देख सकेगी। इसके साथ ही वह अपना परिवार भी यहां पर बढ़ाएगा और भिवानी ही नहीं बल्कि हिसार, फतेहाबाद, जींद आदि आसपास के क्षेत्रों से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि 11 एकड़ में यह चिड़ियाघर है यहां काफी संख्या में तरह-तरह के पक्षी वन्य प्राणी हिरण, चिंकारा, टाइगर, तेंदुआ, भालू, घड़ियाल, मगरमच्छ की प्रजाति मौजूद है। सर्दी के मौसम के चलते चिड़िया घर में वन्य प्राणियों के लिए अच्छी खासी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विजिटर को तरह-तरह के नए पक्षी भी चिड़ियाघर में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा समय-समय पर कैंप लगाकर प्राणियों के बारे में बताया जाता है ताकि विजिटर को वन्य प्राणियों के बारे में ज्ञान हो सके।








