Home Ambala दिवाली पर्व पर आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड...

दिवाली पर्व पर आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

132
0
अंबाला,23 अक्टूबर––दिवाली में कुछ दिन ही शेष बचे है और अकसर दिवाली पर आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है ! फायर ब्रिगेड भी दिवाली पर आग की घटनाएं रुकने के लिए पूरी तरह से तैयार है ! भीड़ भाड़ वाले बाजारों में भी फायर ब्रिगेड जल्दी पहुंच सके इसके लिए छोटी गाड़ियां और बाइक रखी गई है ! अंबाला कैंट और बराड़ा ने फायर ब्रिगेड की छोटी बड़ी 14 गाड़ियां है ! फायर ब्रिगेड के पास अंबाला कैंट और बराड़ा में 35 बंदों का स्टाफ है और दिल्ली को देखते हुए सभी की छुटियां रद्द कर दी गई है !
 हर साल देखा गया है कि दिवाली पर आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है ! वैसे तो फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पटाखे न चलाए जाएं ! इसके लिए फायर ब्रिगेड द्वारा डेमो भी किए जा रहे है ! दिवाली पर आगजनी की घटनाओं को रोकने और अगर आग लग भी जाती है तो उस पर शीघ्र काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पूरी तरह से तैयार है !
स्टाफ की 12,12 घंटे की ड्यूटी लगा दी गई
 फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार ने बताया कि अंबाला कैंट फायर स्टेशन के अंडर बराड़ा आता है और अंबाला कैंट में 28 बंदे स्टाफ के है और बराडा में 7 बंदे स्टाफ के है !  उन्होंने बताया कि हमारे पास छोटी बड़ी 14 गाड़ियां है जो कि 2 हजार लीटर से लेकर 10 हजार लीटर की है ! साथ ही दो बुलेट बाइक भी रखी गई है ! उन्होंने बताया कि लोकेशन के हिसाब से गाड़ियां भेजी जाती है अगर भीड़ ज्यादा है तो वहां पर छोटी गाड़ी भेजी जाती है क्योंकि वहां पर बड़ी गाड़ी के फसने का डर रहता है ! दिवाली को देखते हुए स्टाफ की 12,12 घंटे की ड्यूटी लगा दी गई है ! उन्होंने कहा कि पिछले बार दिवाली पर आग लगने की कोई बड़ी घटना नहीं हुई और अबकी बार भी उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर पटाखे न चलाए ! उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए हम डेमो भी देते रहते है और कल भी हम SDM ऑफिस में डेमो देंगे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here