Home Haryana सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों पराली जलाने से मरीजों की...

सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों पराली जलाने से मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी

138
0
23 अक्टूबर, गोहाना– हर साल की तरह से  हरियाणा और पंजाब में किसानों द्वारा धान की पराली जलाने के मामले बढ़ने से दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण के  बढ़ जाता है। एयर क्वालिटी  खराब बहुत ही ज्यादा होने सांस लेने में लोगो को भारी परेशानी होती है दिल्ली से लगते सोनीपत जिले में भी पराली जलाए जाने के कारण हुए वायु प्रदूषण से अस्थमा के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
 गोहाना इलाके का एक मात्र महिला मेडिकल कालेज खानपुर में दमे के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।महिला मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की माने तो सामान्य दिनों में अस्थमा के मरीजों की संख्या बीस से पच्चीस मरीज भर्ती हो रहे है वहीं ओपीडी में अस्थमा के मरीजों की संख्या दो सौ के करीब पहुंच गई है। वहीं स्कूल जाने वाले छोटी उम्र के बच्चों को भी पराली का धुआं नुकसान पहुंचा रहा है छोटे स्कूली बच्चे भी मरीज बन कर आ रहे है कफ, जुखाम हो रहा है। यह किसान अपने थोड़े से फायदे के लिए समाज का नुकसान कर रहे है। गांव में रहने वाले लोगो को भी यह पराली का धुआं नुकसान पहुंचता है। किसानों से यही अपील है कि पराली न जलाए दूसरे लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए इसके अलावा डाक्टर इससे बचाव की सलाह दे रहे है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here