Home Haryana हरियाणा में आज केंद्रीय गृहमंत्री की तीन सभाएं.. 28 को पीएम मोदी...

हरियाणा में आज केंद्रीय गृहमंत्री की तीन सभाएं.. 28 को पीएम मोदी हिसार में करेंगे विशाल रैली

277
0
हिसार, 26 सितंबर– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।ये जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय हिसार में प्रेसवार्ता के दौरान दी। प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। बड़ौली ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस के राज में हुए भ्रष्टाचार और घपले व घोटालों पर फूलस्टॉप लगाने का काम किया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज  रेवाड़ी में जनससभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुलाना व लाडवा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, कैथल, असंध और सफीदों में पब्लिक मीटिंग करेंगे। 27 सितंबर शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करनाल में जुंडला और भिवानी के तोशाम में रहेंगे। 27 को ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बेरी विधानसभा में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को फरीदाबाद एनआईटी, कनीना, रादौर और जगाधरी में रहेंगे। 28 सितंबर को ही केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीका, बादली में जनसभा करेंगे। 30 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कलानोर, सोहना और पलवल में पब्लिक मीटिंग करेंगे।
कांग्रेस राज के घोटालों पर भाजपा ने फुलस्टॉप लगाने का काम किया :मोहन लाल बड़ौली 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक तरफा विश्वास और उमंग का माहौल जनता के बीच बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किसी चुनावी राज्य में जाकर चुनावी घोषणा पत्र जारी करना खुद ही एक ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली से हरियाणा की जनता के झूठ का पिटारा जारी किया है।उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी खुद बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस शासन में बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी नहीं मिल सकती। कांग्रेस के प्रत्याशी खुलेआम कह रहे हैं कि पहले अपना घर भरेंगे बाद में आए जनता को देखेंगे। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने केवल जनता के बीच झूठ फैलाने और अनर्गल बयान देने का काम किया है। राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश करने से कभी नहीं चूकते।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राज में हुए भ्रष्टाचार और घपले घोटालों पर फूलस्टॉप लगाने का काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी 5 अक्टूबर को हरियाणा की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी और हरियाणा में फिर एक बार स्पष्ट बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here