Kurukshetra, 16 April-कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में बड़ा खुलासा हुआ। जब नापतोल विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने दुकान नंबर 77 पर छापा मारते हुए गेहूं के कट्टों में तोल में गड़बड़ी पकड़ी। जांच में सामने आया कि हर एक बोरी में 50 किलो 600 ग्राम से ज्यादा गेहूं पाया गया। टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें भी गेहूं के तोल की जांच की
भारतीय किसान यूनियन की शिकायत पर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में बड़ा खुलासा हुआ। जब नापतोल विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने दुकान नंबर 77 पर छापा मारते हुए गेहूं के कट्टों में तोल में गड़बड़ी पकड़ी। जांच में सामने आया कि हर एक बोरी में 50 किलो 600 ग्राम से ज्यादा गेहूं पाया गया। टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें भी गेहूं के तोल की जांच की.
भाकियू की शिकायत पर कार्रवाई
यह कार्रवाई भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की शिकायत पर हुई। इसमें मंडी में लंबे समय से चल रही तोल में गड़बड़ी की बात कही गई थी। यूनियन ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी के सचिव को कई बार शिकायत दी गई, मगर सचिव की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंडी में तोल के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। पूरी मंडी का करीब 100 करोड़ रुपए का घोटाला है।
लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन
नापतोल विभाग के अधिकारी कुलदीप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तोल में गड़बड़ी पाई गई है। संबंधित फर्म का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
उधर, मार्केट सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडी और जगह पर भी चेकिंग करेंगे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की शिकायत पर हुई। इसमें मंडी में लंबे समय से चल रही तोल में गड़बड़ी की बात कही गई थी। यूनियन ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी के सचिव को कई बार शिकायत दी गई, मगर सचिव की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंडी में तोल के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। पूरी मंडी का करीब 100 करोड़ रुपए का घोटाला है।







