Home Ambala अस्पताल में नि:शुल्क डायलसिस करने के लिए 14 आधुनिक मशीनें स्थापित की...

अस्पताल में नि:शुल्क डायलसिस करने के लिए 14 आधुनिक मशीनें स्थापित की गई

120
0
23 अक्टूबर, अम्बाला- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार अब अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में किडनी के मरीजों का रोजाना नि:शुल्क डायलसिस किया जा रहा है। इस नागरिक अस्पताल में डायलसिस करने के लिए 14 आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के जरिए रोजाना 30 से 40 मरीजों का निशुल्क डायलसिस किया जा रहा है।
जिला सिविल सर्जन डा. राकेश सहल ने बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पहले दिन ही किडनी के मरीजों को निशुल्क डायलसिस करने की सुविधा मुहैया करवाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के उपरांत अम्बाला सिविल अस्पताल में 18 अक्तूबर को किडनी के मरीजों का निशुल्क डायलसिस करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। इन आदेशों के बाद अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में डायलसिस करने के लिए विशेष कक्ष स्थापित किया गया। इस वार्ड में 14 आधुनिक मशीनों को स्थापित किया गया। इस वार्ड में डायलसिस करने से सम्बन्धित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में राज्य सरकार के आदेशानुसार हरियाणा के निवासी को डायलसिस की सुविधाएं निशुल्क दी जा रही हैं। इस अस्पताल में हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी किडनी के मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन निशुल्क डायलसिस की सुविधा अभी केवल हरियाणा के नागरिकों को ही दी जा रही है। इस नागरिक अस्पताल में रोजाना 30 से 40 किडनी मरीजों का निशुल्क डायलसिस किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस फैसले ने डायलसिस करवाने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत प्रदान की। जहां डायलसिस करवाने वाले मरीजों को पहले रुपये देकर डायलसिस करवाना पड़ता था,वहां अब बिल्कुल फ्री डायलसिस करवा पा रहे हैं। जिससे उनपर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here