गुरुग्राम (एकता): कोराना ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मामलों को बढ़ते देख हरियाणा में सख्त नियम उठाए गए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम जिले के लघु सचिवालय में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट टास्क फॉर्स की मीटिंग रखी गई थी। जिसमें सभी प्राइवेट अस्पतालों को बुलाया गया था। लेकिन कोई भी इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। जिसके चलते इन अस्पतालों को डिप्टी कमिश्नर ने नोटिस भेजा। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों को इसके पुख्ता इंतजाम के लिए पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। बावजूद इसके 17 निजी अस्पताल नहीं पहुंचे।







