Home Haryana जाट समाज में उबाल: विधायक रामकुमार गौतम बहिष्कार का सामना

जाट समाज में उबाल: विधायक रामकुमार गौतम बहिष्कार का सामना

27
0

पानीपत  | भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के हालिया बयान ने जाट समाज में तीखा विरोध भड़काया है। सेक्टर 13-17 में शनिवार को आयोजित बैठक में कई खाप पंचायतों और अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रतिनिधि एकजुट हुए और विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा सामाजिक बहिष्कार की रूपरेखा तैयार की।

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय संयोजक नवीन नैन ने कहा कि विधायक गौतम समय-समय पर जाट समुदाय के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं, जिससे समाज में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 36 बिरादरी का समर्थन मांगने वाले नेता, पद मिलने के बाद उसी समाज पर टिप्पणी करने लगते हैं—यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं। नैन ने स्पष्ट कहा कि यदि विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो जाट समाज कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है।

नैन खाप के प्रतिनिधि प्रेम सिंह भालसी ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को एक पूरी बिरादरी का अपमान करने का अधिकार नहीं है। राजनीति क्षणिक है, समाज स्थायी—इसलिए ऐसे व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा।

बैठक में मौजूद अन्य प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विधायक का बयान समाज को बांटने की कोशिश है और यह उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही खाप पंचायतों की एक महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें विधायक गौतम के सामाजिक बहिष्कार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here