Home Crime रोहतक अलर्ट: 40 दिन की पैरोल खत्म, आज सुनारिया जेल में वापस...

रोहतक अलर्ट: 40 दिन की पैरोल खत्म, आज सुनारिया जेल में वापस आएंगे राम रहीम

209
0

रोहतक (अंकुर कपूर): सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई है। पुलिस उसे शुक्रवार को सुनारिया जेल लेकर आएगी। इसके लिए पुलिस ने जेल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके दोपहर बाद रोहतक पहुंचने की संभावना है। बागपत के बरनावा आश्रम से सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल आएंगे। बता दें कि पैरोल के दौरान राम रहीम का सत्संग विवादों में रहा। जिसके चलते उनकी पैरोल रद्द करने की भी मांग की गई थी।

15 अक्तूबर को 40 दिन की मिली थी पैरोल

अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दो साध्वी यौन प्रकरण में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 15 अक्तूबर को प्रदेश सरकार ने उसे 40 दिन की पैरोल दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here