Home Haryana टोहाना: राजनगर में देर रात घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने...

टोहाना: राजनगर में देर रात घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा टला

338
0

टोहाना  | शहर के राजनगर इलाके में देर रात एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा गैस सिलेंडर फट गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय पार्षद रोशन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 2 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी तेजी से फैली कि एक सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दमकल विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा। अंततः स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आकर घर का कीमती सामान—फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अलमारी, सिलाई मशीन आदि—पूरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही मकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं।

घटना के समय घर से बाहर गई महिला रवीना ने बताया कि वे शाम को चार बजे परिवार समेत बाहर गई थीं। रात करीब ढाई बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग में करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और अब वे सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने समय पर सूझबूझ दिखाकर एक और सिलेंडर को आग की चपेट में आने से बचा लिया, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here