Home Haryana पिहोवा में कृषि विभाग के कार्यालय के सामने परेशान किसानों ने किया...

पिहोवा में कृषि विभाग के कार्यालय के सामने परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

213
0
पिहोवा, 15 अक्टूबर – पिहोवा में कृषि विभाग के कार्यालय के सामने आज परेशान किसानों ने दोपहर 12:00 बजे प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से कृषि विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे है लेकिन कार्यालय बंद है। जिसकी वजह से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने  कहा कि कृषि विभाग के  कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। और पोर्टल में हो रही खामियों को ठीक करवाने को लेकर वह भटक रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि कई दिनों से कृषि विभाग का कार्यालय भी बंद है। जिसकी वजह से उनको काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here