कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी –CIA1 की टीम ने कार का साइलेंसर चोरी करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. कुरुक्षेत्र CIA1 के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संदीप बठला वासी ब्रह्मा कालोनी अमीन रोड थानेसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अमीन रोड पर दुकान है। दुकान के बाहर खड़ी कार का साइलेंसर कोई चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके मे मामला दर्ज करके जांच बाद में कुरुक्षेत्र CIA1 को सौंप दी गई।
बता दें कि कुरुक्षेत्र CIA1 की टीम ने कार का साइलेंसर चोरी करने के आरोप मे संदीप वासी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी किये गए साइलेंसर की मिट्टी खरीदने के आरोपी नन्हा वासी सैमैन टोहाना जिला फतेहबाद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नन्हा से वारदात में प्रयोग आल्टो कार व साइलेंसर से निकाली गई मिट्टी बरामद की गई।प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में 4 मामले दर्ज हैं। इसके साथ-साथ जिला जींद और कैथल में भी चोरी के 10/10 मामले दर्ज हैं । आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।







