फरीदाबाद, 11 अक्टूबर –हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने आज सेक्टर 9 व 10 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 11 व 12 डिवाइडिंग रोड के पीछे की तरफ दरवाजा करके कमर्शियल एक्टिविटी करने वाले रेजिडेंस और ऑफिस को सीलिंग की कार्रवाई की है।
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि यह आदेश हाईकोर्ट की तरफ से दी गई है। सभी को पहले ही नोटिस दे दिया गया था, जिन्होंने अभी तक रेसिडेंस और ऑफिस के दूसरी तरफ के दरवाजे को बंद नहीं किया है उन्हें आज सील किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद कोई भी सीलिंग को खोलने की कोशिश करता है तो उसे पर फिर भी करवाई होगी ।वही सीलिंग के कार्रवाई में कांग्रेस दो कार्यालय सील होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजनीति षड्यंत्र के तहत यह सीलिंग करवाई की गई है.







