Home Haryana हरियाणा में बदलेगा मौसम, तीन पश्चिमी विक्षोभ लाएंगे बारिश का दौर

हरियाणा में बदलेगा मौसम, तीन पश्चिमी विक्षोभ लाएंगे बारिश का दौर

20
0

चंडीगढ़ | प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 25 जनवरी से राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। तीन पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बनी हुई है। विशेषकर जीटी रोड बेल्ट के क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह के वक्त दृश्यता काफी कम रह सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो प्रदेश में रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भिवानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। किसानों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here