Home Crime अंबाला में शंभू टोल प्लाजा के पुल पर मिला खालिस्तानी झंडा, पुलिस...

अंबाला में शंभू टोल प्लाजा के पुल पर मिला खालिस्तानी झंडा, पुलिस विभाग के फूले हाथ-पांव

212
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शंभू टोल प्लाजा के पास अंबाला में खालिस्तानी झंडा मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि खालिस्तान समर्थक द्वारा नारे लिखे होने से पुलिस विभाग के हाथ-पांव फूल गए। कहा जा रहा है कि यह काम किसी अज्ञात व्यक्ति का है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना सदर के SHO मुनीष शर्मा ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया।

खालिस्तान की मांग कर रहे गुरूपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें दिखाया गया कि अंबाला-हिसार पुल के ऊपर शंभू टोल प्लाजा पर खालिस्तान का झंडा लगाया है। साथ ही ‘KHALISTAN G20 FORGION MINISTER WELCOM’ पुल के नीचे लिखा गया है। इस वीडियो का पुलिस को पता चलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने SHO थाना सदर के मुनीष शर्मा की अगुवाई में झंडे को उतारकर अपने साथ ले गए व पुल की दीवार पर लिखे नारे को साफ करवाया। SHO मुनीष शर्मा ने बताया कि इसमें जो भी लीगल एक्शन होगा वो करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वीडियो की पूरी जांच भी करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here