अम्बाला, 11 अक्टूबर – हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू है,लेकिन सैलर मिलर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर की गई हड़ताल से लिफ्टिंग प्रभावित थी. कल सीएम नायब सैनी के साथ सैलर मिलर्स एसोसिएशन की सफल मीटिंग हुई जिसके बाद आज अंबाला शहर अनाज मंडी का दौरा करने ACS अंकुर गुप्ता पहुंचे जहां पर उन्होंने मंडी की खरीद उठान समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
इस मौके ACS अंकुर गुप्ता ने किसानों आढ़तियों और सैलर मिलर्स संचालकों से भी मुलाकात की. इस मीटिंग में किसानों ने धान की नमी में 17 फीसदी की बजाए ज्यादा छूट देने की मांग रखी.मीडिया से बातचीत करते हुए ACS अंकुर गुप्ता ने बताया कि आज अंबाला शहर अनाज मंडी में व्यवस्था जांची गई है,खरीद उठान और भुगतान सब ठीक चल रहा है. किसानों ने जो धान की नमी के मानकों को लेकर मांग रखी है उसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा.
वही किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अनाज मंडी में किसानों को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.नमी 17 फीसदी से ज्यादा आने पर 50 रुपए प्रति 1 फीसदी कट लगाया जा रहा है. किसानों को प्रति एकड़ लगभग साढ़े 4 हजार रुपए जुर्माने की तरह भरने पड़ रहे है.आज हमने मंडी का दौरा करने आए ACS अंकुर गुप्ता के सामने नमी में छूट देने की मांग रखी, जिसपर उन्होंने केंद्र के नियम कहकर पल्ला झाड़ लिया







