Home Ambala WWE रेसलर खली, अनिल विज की जीत पर बधाई देने पहुंचे...

WWE रेसलर खली, अनिल विज की जीत पर बधाई देने पहुंचे उनके निवास स्थान पर

141
0
अम्बाला, 9 अक्टूबर – हरियाणा में विधानसभा चुनाव बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से हो गए है और उनके नतीजे भी आ गए नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे.जबकि एग्जिट पोल के नतीजे कुछ और ही बता रहे थे ! जीत के बाद भाजपा हर जगह जश्न मना रही है. अंबाला की चारो विधानसभा सीटों में से केवल अंबाला कैंट की ही सीट ऐसी है जो भाजपा के खाते में आई. अनिल विज अंबाला कैंट से सातवीं बार चुनाव जीते है ! जीतने के बाद अनिल विज को बधाई देने वालो की लम्बी लाइने लगी रही ! आज WWE रेसलर ग्रेट खली बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे !
आखिर में कांग्रेस की खुद ही बन गई जलेबी
 ग्रेट खली ने कहा कि अनिल  विज  की जीत को लेकर केवल उन्हें ख़ुशी नहीं हुई बल्कि पूरे  हरियाणा  को ख़ुशी हुई है ! खली ने कहा कि लोगो को ख़ुशी भाजपा के जीतने से ज्यादा ख़ुशी इस बात की हुई है कि अनिल विज सातवीं बार जीते है ! उन्होंने कहा कि लोगो के लिए एक बार जीतना ही बहुत मुश्किल होता है लेकिन अनिल विज सातवीं बार जीते है इसलिए उनको बधाई देने आये ही ! उन्होंने कहा कि जो मिडिया के लोग दिखा रहे थे कि कांग्रेस जीतेगी जिसको लेकर वे खुद भी निराश हो गए थे लेकिन विज की जीत ने दिखा दिया की जो लोग मेहनत करते है ग्राउंड पर काम करते है उन्हें कोई हरा नहीं सकता ! उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में जगह की उम्मीद वे बिल्कुल नहीं करते क्योंकि इसका फैसला हाई कमान करेंगे ! उन्होंने कहा कि जो विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठा रहे है इस पर उन्होंने कहा कि अभी काउंटिंग चल है रही थी कि वे जलेबीया बाँट रहे थे अब उनकी जलेबी बन है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here