भिवानी, 7 सितम्बर ( TSN)-आम आदमी पार्टी ने आज भिवानी के रोहतक रोड पर स्थित एक निजी रिसोर्ट में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे सुनिता केजरीवाल ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित किया।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा की आपके बेटे ने दिल्ली और पंजाब को बदल के रख दिया हैं उन्हें हरियाणा को बदलने की ज़िम्मेदारी आप को देनी है। अपने सम्बोधन में वह भाजपा पर जम कर बरसी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ़ सरकार और पार्टियां तोड़नी आती है, लेकिन अरविंद केजरीवाल उनके सामने झुकने वाला नहीं है। आपके बेटे अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा का नाम देश और दुनिया में रोशन किया। केजरीवाल ने जनता से भाजपा को वोट नही देने की अपील की और आम आदमी पार्टी के निशान झाड़ू का बटन दबाने की अपील की.







