Home Hisar बेटे भव्य बिश्नोई की हार के बाद पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई पहुंचे...

बेटे भव्य बिश्नोई की हार के बाद पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई पहुंचे आदमपुर मंडी…भावुक हुए

138
0
10 अक्टूबर, हिसार – हिसार के आदमपुर से बेटे एवं  बीजेपी प्रत्याशी  भव्य बिश्नोई की सीट  हारने के बाद पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई आदमपुर मंडी में पंहुचे। इसी दौरान पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई से मिलने के लिए आदमपुर मंडी में पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई जनता से रुबरु हुए और  लोगो  के बीच रोने लगे। लोगों ने कहा कि हम आपके साथ है, इस दौरान लोगों ने चौधरी  भजनलाल अमर रहे के नारे लगाए।
 बता दे कि आदमपुर सीट से चौधरी चौ. भजनलाल व उनके परिवार के लोग जितते आए है.अब की बार पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश ने कांग्रेस की टिकट लेकर कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हराया था। कुलदीप आज आदमपुर में पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ मिले और अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए और रोने लगे। इसी दौरान बेटे भव्य बिश्नोई ने अपने पिता को सांत्वना  दी। उनकी पुत्र वधु परी बिश्नोई ने और पत्नी रेणुका बिश्नई ने सात्वना दी। कुलदीप ने कहा कि हमें मायूस नही होना है हम अच्छे ढंग से आगे बढेगेे  और चौधरी भजनलाल के सपनो को साकार करेगे।  बता दे कि भजनलाल को ओबीसी वोटरो का फायदा  रामजीलाल के कारण मिलता रहा है.चंद्र प्रकाश नलवा से टिकट  की मांग कर रहे थे परंतु काग्रेस पार्टी ने पूर्व आईएस अधिकारी चंद्रप्रकाश को टिकट दिया उनकी यहा से जीत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here