फ़रीदाबाद, 8 अक्टूबर -हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा ने शानदार दर्ज की है.एग्जिट पॉल के नतीजो के बिलकुल उलट जनता जनार्दन ने अपना फैंसला सुनाया है.
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल 48388 वोटो से जीते है.एन आई टी फ़रीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना 33217 वोट से जीते हैं. जबकि बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा 17730 वोटो से जीते हैं. वहीं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश नगर 37355 से जीते हैं.बड़खल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा 6181 वोटो से जीते हैं और पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर सिंह तेवतिया 20541 वोट से जीते हैं.







