Home Haryana भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने चुनावों में साथ नहीं देने...

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने चुनावों में साथ नहीं देने वाले पार्टी नेताओं को दी जयचंदों की संज्ञा

166
0
फतेहाबाद,9 अक्टूबर ( TSN)- फतेहाबाद के टोहाना से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व में मंत्री रहे देवेंद्र सिंह बबली ने अपनी हार के बाद  भड़ास निकाली। बता दे की उन्होंने  बुधवार  को अपने निवास स्थान पर एक पत्रकार वार्ता रखी थी, जिसमे उन्होंने चुनावों में साथ नहीं देने वाले पार्टी नेताओं को जयचंदों की संज्ञा दी और कहा कि उन जयचंदों धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने क्षेत्र के विकास को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।
बता दें कि पूरे चुनाव के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद देवेंद्र बबली के चुनाव प्रचार से दूर रहे। यहां तक कि सीएम नायब सिंह सैनी और गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों में भी उन्होंने शिरकत नहीं की थी। हालांकि अमित शाह के दौरे से दो दिन पहले ही उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। देवेंद्र बबली ने कहा कि कुछ जगह ईशु रहे, कुछ लोगों को रास नहीं आया, उन्होंने भीतरघात किया, लेकिन यह सब मामले पार्टी के संज्ञान में है और पूरा विश्वास है कि पार्टी इस पर एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी मां बताने वाले लोगों ने ही पार्टी की पीठ और छाती पर छुरे मारे हैं। सब जानते हैं कि उन्होंने ढोंग किए, जिन्होंने टोहाना की छवि खराब करने का काम किया, टोहाना की बहन बेटी की आबरू उतारने का काम किया, गुंडा.गर्दी का काम किया, अब वे फिर से टोहाना में गुंडा.गर्दी के प्रयास में हैं, लेकिन वे चेताना चाहते हैं कि जनता ने फिर उन्हें 78 हजार से ज्यादा वोट दिए हैं, इसलिए वे यहां गुंडा.गर्दी नहीं चलने देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here