Home Accident हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी एक बार फिर हुई...

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी एक बार फिर हुई हादसे का शिकार

188
0

बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार को गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी एक बार फिर हादसे का शिकार हुई। बता दें कि अनिल विज इस बार भी हादसे में बाल-बाल बचे।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय एक ट्रक की टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रही मंत्री अनिल विज की गाड़ी से टकरा गई।

हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कुछ देर बाद मंत्री गुड़गांव के लिए रवाना हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बता दें कि एक बार पहले भी उनकी गाड़ी का शॉकर टूटने से हादसा होते-होते बचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here