हरियाणा, 24 सितम्बर-केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होडल से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र रामरतन के लिए क्षेत्र के गांवों मित्रोल, ओरंगाबाद व सिहा इत्यादि गावों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन की मांग की। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा है।
कृष्णपाल गुर्जर ने बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और होडल से प्रत्याशी उदयभान द्वारा जाटों को लेकर दिए गए बयान की झुका हुआ जाट और टूटी हुई खाट किसी काम के नही होते पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जाट समाज इसका जवाब चुनावों में वोट की चोट से देगा। उन्होंने कहा की अब गाड़ी पहाड़ के नीचे आई है, उदयभान को अब टूटी खाट और झुका जाट का परिणाम पता चलेगा। गुर्जर ने कहा इतने बड़े नेता को इस तरह के अमर्यादित बयान नहीं देने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेस पर्ची खर्ची के ऊपर नौकरी देने के वादे करके युवाओं की काबलियत को खत्म करना चाहती है।







