2 अक्टूबर, सोनीपत : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रसार आखिरी दौर में है और बीजेपी के नेता एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं.आज सोनीपत में बीजेपी के स्टार प्रचारक और हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उम्मीदवार निखिल मदान के पक्ष में वोट की अपील के लिए आयोजित रोड शो में भाग लिया और सोनीपत की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की.इस दौरान हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जुबान फिसलती हुई नजर आई, जब उनसे राम रहीम की पैरोल पर नायब सिंह सैनी से मीडिया में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार कल शाम 5 बजे बंद हो जाएगा और अब हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के अलग अलग हलकों का तूफानी दौरे पर है और आज सोनीपत विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार निखिल मदान के लिए मतदान की अपील करने के लिए आयोजित रोड शो का आयोजन किया गया. जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की और सोनीपत की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की गई।
नायब सिंह से जब मीडिया ने राम रहीम को पैरोल देने पर कांग्रेस के जुबानी ह.मले पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो नायब सिंह सैनी की जुबान फिसलती हुई नजर आई.कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई भी चुनावी मुद्दा नहीं बचा है.राम रहीम को पैरोल देना माननीय कोर्ट का काम है, इसकी जानकारी उनको होनी चाहिए.वहीं उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और हरियाणा में राहुल गांधी की हवा निकल चुकी हैं.जनता को ये लोग सड़को पर लेकर आए और अब जनता इनको सड़को पर लेकर आएगी , कांग्रेस के लाडवा से नायब सिंह सैनी के हारने पर खुद नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसका जवाब तो 8 अक्टूबर को मिलेगा ।







