Home Haryana चंद्रमोहन के प्रचार में पहुंचे हिमाचल के सीएम सुक्खू…भाजपा पर किया...

चंद्रमोहन के प्रचार में पहुंचे हिमाचल के सीएम सुक्खू…भाजपा पर किया पलटवार

105
0
बरवाला,(पंचकूला), 2 अक्टूबर –मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन के पक्ष में बरवाला बस स्टैंड पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा व जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश की चर्चा कर रहे हैं। उन्हें चुनावों में ही हिमाचल की याद आती है, बीते वर्ष प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी। आत्मनिर्भर बनने जा रहे हिमाचल के बारे में भाजपा नेता सच छिपाकर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं.
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद जगजीत सोही ने भी चंदमोहन की जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की मोजुदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।आज बरवाला में जेजीपी के प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश मुजालं ने जेजीपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 महीने पहले हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी। इस छोटे से कार्यकाल में हमने अपनी दस गारंटियों में से 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं।
कांग्रेस सरकार बनने पर  कर्मचारियों को मिलेगी ओल्ड पेंशन की सौगात
सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पंचकूला से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन जीत दर्जकर हरियाणा सरकार में मंत्री बनेंगे। इनके मन में गरीब के लिए दर्द और किसान के लिए सम्मान है। इनके पिता भजन लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी सोच के अनुसार गुरुग्राम व आसपास का क्षेत्र विकसित हुआ। उन्होंने हरियाणा को आत्मनिर्भर बनने की सोच दी। पंचकूला की जनता चंद्रमोहन को जिताकर भेजे, वह रोजगार के अवसर सृजित करवाएंगे। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस पार्टी ने कर्मचारियों को ओपीएस, महिलाओं को 2000 रुपये प्रतिमाह और किसानों की कर्ज माफी सहित अनेक गारंटी दी हैं, जिन्हें वह सरकार बनाने पर पूरा करेंगे। आज हरियाणा में कर्मचारी ओपीएस के लिए सड़कों पर हैं, उन्हें ज्यादा दिन आन्दोलनरत नहीं रहना पड़ेगा। हरियाणा की कांग्रेस सरकार उन्हें ओपीएस देगी। कांग्रेस पार्टी सभी जातियों, धर्मों व विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करती है। 5 अक्तूबर को जब मतदान करने जाएं तो कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here