Home Haryana हरियाणा में गर्मी ने दिखाए तेवर: पारा पहुंचा 45 डिग्री पार, जानें...

हरियाणा में गर्मी ने दिखाए तेवर: पारा पहुंचा 45 डिग्री पार, जानें मौसम का हाल

177
0

महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा में गर्मी के तेवर दिखने शुरू हो गए हैं। अगले 2 दिन कर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगले 2 दिन के बाद 16 मई को पश्चिम विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से 3 जून तक नौतपा में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल महीने में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। हरियाणा में अप्रैल महीने में भी काफी बारिश हुई। पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी का रिकॉर्ड टूटने वाला है। पिछले 3 तीन दिन से तापमान में लगातार उछाल आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here