कुरुक्षेत्र ( TSN)- जिला फूड सेफ्टी अधिकारी की टीम ने दलबल सहित पिपली में रसगुल्ला फैक्ट्री में रेड की, जहां फेक्ट्री में दूषित रसगुल्ले मिलने से हड़कंप मच गया । टीम ने रसगुल्लो के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजें है, यदि सेम्पल फेल आए तो नियमानुसार कार्यवाही होगी ।
जिला फूड सेफ्टी अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि पिपली में रसगुल्ला फैक्ट्री में रेड़ की गई है ।उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर अब तक 50 सैंपल लिए गए हैं ।उन्होंने लोगों से अपील की कि वह साफ-सुथरा काम करें व अच्छा सामान बेचे क्योंकि दूषित सामान से स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता । उन्होंने यह भी कहा कि आगे निकट भविष्य में भी चेकिंग अभियान व कार्रवाई जारी रहेगी ।







