Home Haryana मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने तिरंगा फहराया व परेड का किया निरीक्षण

मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने तिरंगा फहराया व परेड का किया निरीक्षण

137
0
हिसार,15 अगस्त--हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में आज 78वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य एव नागरिक उड्डयन मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने तिरंगा फहराया व परेड का निरीक्षण किया।जिला प्रशासन की तरफ से इस बार 74 उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।इनमें 20 वार्डों के पार्षद शामिल थे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के 670 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिसार में पहली बार सेना के बैंड को भी बुलाया गया।शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए थे।स्वास्थ्य एव नागरिक उड्डयन मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रा दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के उन वीर शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।उन्होंने कहा कि हिसार के युद्ध स्मारक पर 42 जवानों के नाम अंकित हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी।आज उन्हीं शहीदों को प्रणाम करके आपके बीच आया हुं।उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का लिंगानुपात सुधरकर 930 को पार कर गया है।पिछले दस वर्षों में हरियाणा में एक लाख से अधिक गरीब लोगों को बिना खर्ची और बिना पर्ची नौकरी दी गई है।
इस मौके पर डॉ. कमल गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2 महीने पहले मुख्यमंत्री ने भारत के सबसे बड़े महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। जल्द ही इस हवाई अड्डे को लाइसेंस मिल जाएगा और आने वाले 2 सप्ताह में बड़ा जहाज यहां उतर जाएगा और पहली फ्लाइट भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। यह हिसार की जनता के लिए गर्व की बात है।
 डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाली है देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश इतना शक्तिशाली है कि पाकिस्तान आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। हमारा अभिनंदन गलती से पाकिस्तान में चला गया था। मगर भारत के दबाव में 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान को सह सम्मान लौटाया पड़ा। यूक्रेन और रूस का युद्ध हुआ भारत के लोग वहां फंस गए थे ऐसा पहली बार हुआ कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 3 दिन युद्ध रोककर सुरक्षित भारतीयों को वापस लाने का काम किया गया। जब से नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाली है प्रदेश में जहां 1000 लड़कों पर बेटियों 850 थी अब लिंगानुपात 940 को क्रॉस कर गया। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार की बात करें तो पहली बार बीते 10 वर्षों में बिना खर्ची-पर्ची के 1 लाख 32 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। 4,30 000 लोगों को 9000 भत्ता दिया जा रहा है। 2700 करोड़ रुपए खर्च किए। प्रदेश सरकार में 20 साल से दुकानों पर काबिज दुकानदारों को मालिकाना हक देने का कार्य किया गया है। वहीं आयुष्मान कार्ड योजना गरीबों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। गरीब परिवार के लोग 5 लाख तक का इलाज प्राईवेट अस्पतालों में फ्री इलाज करवा सकते हैं। कोरोना टाइम के दौरान हमारे देश में 220 करोड़ में वैक्सीन मुफ्त में लगी। वहीं प्रदेश में 5 करोड़ वैक्सीन निशुल्क लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here