Home politics अवैध तौर पर चल रही पटाका फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट..3 की...

अवैध तौर पर चल रही पटाका फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट..3 की मौ.त, कई लोग झूलसे

101
0
सोनीपत : 28 सितम्बर –सोनीपत में बड़ी लापरवाही के चलते भीषण हादसा हुआ है। गाँव रिढ़ाऊ   में अवैध तौर पर चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आ.ग लग गई। इसमें 3 लोगों की जलने से मौ.त हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन के करीब व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। झुलसे वर्करों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि आ.ग गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी है।
मामले में पुलिस कर रही जाँच
जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव रिढाऊ में एक अवैध रूप से फैक्ट्री  चलाई जा रही थी। शनिवार काे इसमें अचानक से आ.ग भड़क गई। गांव के लोगों को इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही आ.ग भड़क गई और इसमें काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आ.ग लगने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. माना जा रहा है कि तीन की मौके पर मौ.त हुई है और वही करीबन 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं.घायल में फरमान उम्र 26, याशमीन पत्नी फरमान उम्र 23, एकरा उम्र 22, सिदरा 18, असरा उम्र 21, आशी उम्र 28, अंजली उम्र 27,वहीं  मृत. अवस्था मे एक महिला व एक बच्चे का श.व जली हुई अवस्था मे बाहर निकाला गया हैं.पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार उनको नहीं पता था कि यहां मकान में पटाखे बनाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस इसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here