Home Haryana गुरुग्राम बड़ी खबर: इनामी शूटर रोहित का STF से मुठभेड़ में एनकाउंटर

गुरुग्राम बड़ी खबर: इनामी शूटर रोहित का STF से मुठभेड़ में एनकाउंटर

162
0

Gurugram, 31 August-गुरुग्राम एसटीएफ ने रविवार को कुख्यात शॉर्पशूटर रोहित को मुठभेड़ में दबोच लिया। रोहित पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।

मूल रूप से महेंद्रगढ़ के गांव बर्फ का रहने वाला रोहित, पुलिस के मुताबिक लंबे समय से सक्रिय आपराधिक गिरोहों से जुड़ा हुआ था।एसटीएफ गुरुग्राम के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोहित फरीदाबाद रोड इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसी आधार पर बलियावास गांव के पास नाका लगाया गया। मुठभेड़ के दौरान रोहित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे पहले गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here