अंबाला (एकता): पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों को इसका ब्रेसबी से इंतजार रहता है। इस दिन लोग बप्पा की मूर्ति को घर लाते हैं और स्थापित करते हैं। इस दौरान बाजारों में लोगों की खूब रौनक देखी जाती है। यह पर्व करीब 10 दिन तक चलता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कई लोगों का कहना है कि जैसे घर में कोई मेहमान आता है और उसका स्वागत किया जाता है, ठीक वैसे ही गणपति जी को भी घर में ले जाकर उनका स्वागत किया जाता है। शाम सवेरे उनकी पूजा की जाती है। बाद में उनका विसर्जन किया जाता है। बात करें अगर मूर्ति कलाकार की तो वह भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से गणपति की मूर्ति बनाने में जुटे हुए हैं। आज उनका कारोबार अच्छा चल रहा है।







