Home Ambala कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह बोले हार से बचने के लिए भाजपा अब...

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह बोले हार से बचने के लिए भाजपा अब उनको बदनाम करने की रच रही साजिश

138
0
अंबाला, 28 सितम्बर –अंबाला शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने शुक्रवार को  21 नुक्कड़ सभाओं के जरिए  प्रचार किया। हर सभा में सिंह प्रचार के दौरान जनता से कह रहे हैं कि भाजपा जा रही है कांग्रेस आ रही है।
खुद की हार देख बौखलाए भाजपा प्रत्याशी
प्रचार के दौरान  पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भाजपा प्रत्याशी पर सीधा हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ही भाजपा प्रत्याशी हार मान चुका है। इसी वजह से अब वह शहर में माहौल खराब करने की पूरी कोशिश कर रहे है कि किसी भी तरीके उनको बदनाम किया जाए पर अम्बाला शहर की जनता इनके मनसूबों पर पानी फेरेगी। सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता कर्मठ हैं। भाजपा प्रत्याशी की हार के लिए वे दिनरात काम कर रहे हैं। जबकि अपनी करारी हार से बचने के लिए भाजपा प्रत्याशी व समर्थक स्तरहीन प्रचार पर उतर आएं हैं। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि अपने नेताओ को तस्करी के झूठे केसों में फंसाने की धमकी देने वाले अब खुद को पाक साफ बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे नेताओं की हकीकत मालूम हो चुकी है।
दस साल के विकास का देना होगा हिसाब
प्रचार के दौरान निर्मल सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों से भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज है। उसके नुमाइंदो को दस साल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि जनता का विकास का हिसाब देने की बजाय भाजपा प्रत्याशी मुझ पर ही उल्टे सीधे आरोप लगाकर अपने हित साधने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर विधानसभा की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। जनता को सब मालूम है कि कौन सच्चा है कौन झूठा है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को बांटकर हित साधने वाली भाजपा से बचने की जरुरत है। हार सामने देखकर अब भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थक उन्हें व उनके समर्थकों को बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here