Home Ambala राजस्थान की उप मुख्यमंत्री ने असीम गोयल के लिए किया...

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री ने असीम गोयल के लिए किया प्रचार.. राजपूत समाज को साधने की कोशिश

146
0
26 सितम्बर, अम्बाला –– अंबाला शहर पहुंची राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजपूत समाज को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान ने कांग्रेस काल का अत्याचार सहा है। ऐसे में अंबाला शहर के लोग यह गलती न करें। हरियाणा में भाजपा और अंबाला शहर में असीम गोयल ने विकास के अनेक कार्य किये हैं और इसी विकास के लिए तीसरी बार भी भाजपा को चुनें। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी ।
वहीं राहुल गाँधी को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर देश की बुराई करना  गलत बात है। न जाने कौन राहुल गाँधी को कौन ऐसी बातें करने के लिए कहता है।इस दौरान मंच से अपने संबोधन के दौरान भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने भी राजपूत समाज से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। असीम गोयल ने कहा कि यह समाज देश विरोधी ताकतों और कांग्रेस को इसलिए नहीं चाहता क्योंकि कांग्रेस आज भी भारत को गुलामी की तरफ धकेलना चाहती है। लेकिन यह समाज देश को आगे बढ़ाना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here