Home Haryana यमुनानगर में बड़ा हादसा, पगड़ी बन गई जीवनदान

यमुनानगर में बड़ा हादसा, पगड़ी बन गई जीवनदान

244
0

यमुनानगर  |  यमुनानगर के हमीदा हेड पर उस समय हड़कंप मच गया जब 20 वर्षीय युवती अचानक नहर में गिर गई। पानी के तेज बहाव में युवती डूबने लगी तो वहां मौजूद सिख युवक निर्मल सिंह ने साहस दिखाते हुए उसकी जान बचाई।

निर्मल सिंह ने पहले खुद नहर में छलांग लगाई, लेकिन गहराई अधिक होने से युवती तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर उसकी ओर फेंकी। युवती ने पगड़ी को पकड़ लिया और इसी सहारे उसे बाहर खींच लिया गया।

युवती बेहोशी की हालत में थी, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार युवती पुराना हमीदा की रहने वाली है। फिलहाल उसकी स्थिति ऐसी नहीं है कि बयान दर्ज किए जा सकें। उसके होश में आने के बाद ही यह साफ होगा कि वह गलती से गिरी या फिर खुद नहर में कूदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here