27 सितम्बर, अम्बाला – पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज राहुल गांधी सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अंबाला कैंट मे जहाँ निर्मल सिंह कॉंग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे है तो वही उनकी बेटी चित्रा सरवारा आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही लेकिन रहा दोनों एक ही छत के नीचे रहे है इस पर अनिल विज ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के भिन्न भिन्न गुट भिन्न पार्टियों का समर्थन कर रहे है और एक गुट दूसरे का विरोध कर रहा है.अगर टिकट मिल गई तो ठीक है नहीं टिकट मिली तो आज़ाद चुनाव लड़ो ऐसा हरियाणा मे ज्यादातर ऐसा ही हो रहा है !
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल हरियाणा के दौरे पर थे उन्होंने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा हैं कि भाजपा हरियाणा को बर्बाद कर रही है इस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के निशान हरियाणा से मिटे नहीं ही किस प्रकार से CLU के नाम पर इन्होने लूट मचाई क्योंकि वो कांग्रेस की नहीं CLU की सरकार थी जिसमे करोडो अरबो रुपये कमाए ! विज ने कहा कि ये भी अंदेशा है कि जो छापो मे रकम मिल रही है शायद वो उसी की हो तो क्या राहुल जी को अपने धब्बे याद नहीं आते, अपना भर्ष्टाचार याद नहीं आता या राहुल गांधी जी का आशीर्वाद प्राप्त है इनको ! विज ने कहा कि भाजपा ने तो पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ चलाया है, भाजपा ने भर्ष्टाचार के पैर बांधे है !
वही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि भाजपा वाले सुबह से ही झूठ बोलना शुरू करते है इस पता हँसते हुए विज ने कहा कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” कांग्रेस ने तो झूठ बोलने की यूनिवर्सिटी खोल रखी है जिसमे पहले इनका कोर्स करवाया जाता ही फिर इनको फील्ड मे भेजते है ! विज ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनते ही 8500 खटाखट खाते मे आएंगे ! विज ने फिर तंज कसते हुए कहा कि जहाँ जहाँ आपकी सरकार है वहाँ तो दे दो, विज ने कहा कि रुपये देना तो दूर इनसे तनख्वाह नहीं दी जा रही है !वही रोबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पीएम मेरा नाम इस्तेमाल कर रहे है जबकि अभी तक कोई गड़बड़ी भी साबित नहीं हुई इस पर अनिल विज ने फिर पलटवार करते हुए कहा कि कोर्ट मे केस चल रहे है और “जजमान” इतनी बेसब्री भी क्या थोड़ा सा इंतज़ार करो सबकुछ सामने ही आ जायेगा !






